प्याज के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा के सामने किया अनोखा प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 04:52 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती प्याज की कीमतों को लेकर जहां जनता हाहाकार कर रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नींद खोलने के लिए एवं उन पर तंज कसने के लिए आज लखनऊ में विधानसभा के सामने प्याज होलसेल रेट पर बेचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

वहीं 40 प्रति किलो के हिसाब से प्याज जनता को बेचा इतनी सस्ती प्याज देखते ही प्याज की मार से परेशान जनता प्याज खरीदने के लिए टूट पड़ी। वहीं विधानसभा के सामने प्याज बेचने की सूचना जैसे ही पुलिस की लगी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने की कोशिश की, इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्याज के बढ़े दामों का विरोध कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता शैलेन्द्र तिवारी ने बताया की जनता बढ़ते प्याज के दामों से त्राहिमाम कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र सरकार की मोदी सरकार नींद में है उनकी नींद खुलने के लिए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जनता को राहत देने के लिए 40 रूपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज देती है अगर इसके बाद भी प्याज के दाम में कमी नहीं आई तो एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे








 

Tamanna Bhardwaj