पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा-दाम कम करें या इस्तीफा दें PM

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 07:03 PM (IST)

बांदा: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर आज बांदा में भी कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया और वाहनों को धक्का लगा कर चलाते हुए जुलूस निकाला। सांकेतिक जुलूस के दौरान बाइक को तांगे पर रखकर ले जाते हुए तेल के दामों की वृद्धि का विरोध जताया है।

आपको बता दें कि 18 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। जिसको लेकर के आम लोगों के जीवन में भारी प्रभाव पड़ रहा है। लोग एक तो लॉकडाउन से बिगड़ी अर्थव्यवस्था से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेल की महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल से भी ज्यादा डीजल महंगा बिकने लगा है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अब राजनीतिक पार्टियां सड़क पर उतरने लगी हैं। 

PunjabKesari
आज शहर में कांग्रेस कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया। जिसमें गाडिय़ां बंद करके वाहनों को कांग्रेसियों ने घसीटते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष कांग्रेस राजेश दीक्षित और कांग्रेस सस्दय मुमताज़ अली का आरोप है कि लगातार अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद भी तेल के रेट में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। जो कि आम आदमी को बर्बादी की कगार में खड़ा कर रहा है। तानाशाही सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों ने लोगों को परेशान करके रखा है। कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द इन तेल के रेट को कम करने की मांग करती है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। 

PunjabKesari
तेल की कीमतों को कम करें या फिर इस्तीफा दें मोदी: मुमताज अली
कांग्रेस सस्दय मुमताज़ अली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद भी तेल के रेट में भारी बढ़ोत्तरी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी या तो तेल की कीमतों को कम करें या फिर इस्तीफा दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static