कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह ने प्रियंका के रायबरेली पहुंचने पर की टिप्पणी, कहा- नींद से जाग गईं?

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 02:21 PM (IST)

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के यूपी दौरे (UP tour) को लेकर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) ने जोरदार हमला बोला है। अदिति सिंह ने पहला ही वाक्य ये कहा ‘नींद से जाग गईं?’ अदिति ने कहा जैसे ही चुनाव (Election)आता है। इन लोगों को दुनिया भर के सारे दौरे याद आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब जनता मर रही थी, तब काहे नहीं आईं। ठीक है, हम मानते हैं कि उस समय सबकी बहुत बुरी स्थिति थी। उस वक्त एडवाइजेबल
 (Advisory) भी नहीं था। कम से कम उसके तुरंत बाद में आ सकती थीं। 

अदिति सिंह ने कहा कि हम लोग भी अपने क्षेत्र में काम कर रहे थे और कुछ नहीं तो सिलेंडर्स दिलवा रहे थे। जितना हो सकता था, हर तरीके से बने हुए थे। मैं अपनी बात नहीं कर रही। मैं सबकी बात कर रही हूं। मैं स्थानीय नेताओं की बात कर रही हूं। चाहे जिस भी पार्टी के हों, लेकिन आप लोग नजर ही नहीं आते हैं। अदिति ने कहा कि अब इतने समय बाद आ रहे हैं ये सोचते हुए कि जनता सब भुला चुकी है। तो ये मुमकिन नहीं है।

अदिति से जब सवाल किया गया कि आप प्रियंका के साथ मंच साझा करेंगी, तो उन्होंने कहा कि मुझे तो नही लगता। ‘देखिए बात डिफरेंट इन ओपिनियन है। आप ऐसे ही चुनाव पर आएं, अब वो टाइम नहीं रह गया कि चुनाव के टाइम हाथ हिलाकर चले गए।  जनता के बीच में आपको रहना पड़ता है। मेहनत करना पड़ती है। अथक मेहनत करना पड़ती है। ऐसा नहीं है कि बाकी लोगों का घर-परिवार और चीजें नहीं हैं। हम लोग भी सबकुछ छोड़कर अपनी जनता के बीच रहते हैं, मेहनत करते हैं। आप बरसाती मेढक की तरह आए हो, तो जनता सब समझ चुकी है।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj