विकास दुबे की गिरफ़्तारी में MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका संदिग्धः कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 01:34 PM (IST)

लखनऊः कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आखिरकार पकड़ा गया है। इस पर अब सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने मौजूदा सरकार पर जुबानी हमला किया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह बात सार्वजानिक होनी चाहिए कि विकास दुबे ने सरेंडर किया है या आत्मसमर्पण। 

अजय लल्लू ने कहा कि विकास दुबे को सरकार का पूरी तरह संरक्षण है। उन्होंने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे के कैसे संबंध पंचम तल से थे और पुलिस के बड़े अधिकारीयों से थे। इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। साथ ही कई विधायकों के साथ भी उसके रिश्तों की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से विकास दुबे वीआईपी पास से मंदिर में एंट्री करता है और खुद ही बोलता है कि वह विकास दुबे हैं। यह सवाल उठाता है कि उसने आत्मसर्पण किया। इसमें उसकी किसने मदद की? अगर उसकी गिरफ़्तारी हुई भी तो पुलिस के किसी अधिकारी का बयान आना चाहिए था, लेकिन एमपी के गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। लल्लू ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। उसकी मदद की गई है। 

लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज है. इतनी बड़ी घटना के बाद और परिजनों की मांग के बाद भी सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस नेताओं का दल राज्यपाल से मिलकर इस बाबत एक ज्ञापन सौंपेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static