कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- योगी मोदी देश में नफरत फैला रहे

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 04:03 PM (IST)

अमरोहा ( मौ0 आसिफ) : भारत जोड़ो यात्रा लेकर उत्तर प्रदेश के अमरोहा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार समाज में हिंदू- मुस्लिम की राजनीति कर लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है। आम जनता इससे त्रस्त हो चुकी है और अब वह राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में इस नफरती सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने को तैयार है। देश को अगर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो राहुल जी के हाथ को मजबूत करना होगा। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में अमरोहा में भारी भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी व पूनम पंडित भी शामिल रहीं।

प्रदेश महासचिव को पहचानने से किया इनकार
अमरोहा में पत्रकारों से बात करते हुए बृजलाल खाबरी ने अपने ही पार्टी के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी को पहचानने से इनकार कर दिया। जब उनसे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और सचिन चौधरी के विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन सचिन चौधरी हालांकि वहां मौजूद नेताओं के द्वारा उन्हें याद दिलाए जाने पर कहा कि मेरी जानकारी में ऐसा कोई भी झगड़ा सामने नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं संज्ञान लेने के साथ कार्रवाई करूंगा।
 
कांग्रेसियों ने मजार पर चादरपोशी की
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह अमरोहा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कर रहे थे। इस यात्रा की शुरुआत अमरोहा के वासुदेव तीर्थ से हुई और अमरोहा के दरगाह शाह विलायत साहब पर पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने मजार पर चादरपोशी की बाद में यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। प्रदेश अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी और मोदी सरकार समाज में हिंदू- मुस्लिम की राजनीति कर लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

पार्टी की अंदरूनी लड़ाई पर साधी चुप्पी
इसके अलावा बृजलाल खाबरी से जब प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के बीच चल रही जंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी के महासचिव सचिन चौधरी को पहचानने से इंकार कर दिया हालांकि उसके बाद जब उनको पद बताया गया तो उन्होंने पूरे मामले में उनसे वार्ता करने की बात भी कही। कहीं ना कहीं सचिन चौधरी को पहचानने से इंकार करने के मामले में कांग्रेस पार्टी में चल रही कलह को साफ देखा जा सकता है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व पूनम पंडित सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static