UP Election 2022: कांग्रेस ने सपा का किया समर्थन, करहल सीट से अपने प्रत्याशी का नाम लिया वापस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 06:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पल पल गणित बदल रही है। इसी क्रम में मैनपुरी की कहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने अखिलेश यादव को समर्थन दे दिया है। जिससे लड़ाई अब रोमाटिक मोड पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानवती देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है। 

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने सोमवार को मैनपुरी जिले के हाई प्रोफाइल करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी सीट से उम्मीदवार हैं। प्रोफेसर बघेल मौजूदा समय में आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और केंद्र सरकार में कानून और न्याय राज्य मंत्री हैं।

सपा प्रमुख यादव के करहल क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ देर बाद ही बघेल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा भरा। साठ वर्षीय बघेल सैन्य विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और वह चौथी बार सांसद हैं। वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उप्र सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन, लघु सिंचाई और भूमिगत विभाग के मंत्री रह चुके हैं। करहल सीट पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। 
 

Content Writer

Imran