J&K में 370 की बहाली की बात कर कांग्रेस फिर से अलगाववाद और आतंकवाद बढ़ाना चाहती हैः पाठक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 12:53 PM (IST)

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस दोहरा मापदंड अपना रही है, एक ओर वो जम्मू कश्मीर में छह दलों के साथ मिलकर धारा 370 और 35ए को बहाल करने की बात करती है तो दूसरी ओर उसके नेता उत्तर प्रदेश में आंदोलन के नाम पर वसूली में लगे हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने आज यहां कहा कि 370 की बहाली की बात कर कांग्रेस फिर से अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि कश्मीर में विकास हो और वहां के लोगों को रोजी रोजगार मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में आंदोलन के नाम पर वसूली अभियान चला रही। आगरा में कांग्रेस के नेताओं का जारी वीडियो इसका प्रमाण हैं, जिसमें उसके नेता टोरंट कंपनी से 5 लाख रूपये की मांग कर आंदोलन नहीं करने की बात कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का आंदोलन फर्जी और जनता को गुमराह करने के लिए है। 

Umakant yadav