सांप्रदायिक राजनीति के अंत होने तक लड़ाई जारी रखेंगी कांग्रेस: प्रियंका

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 05:35 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी सातवें चरण में मतदान के लिए शनिवार को  रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उमड़ी हुई भीड़ को देखकर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने वाली सांप्रदायिक राजनीति का अंत होने तक लड़ाई जारी रखेंगी।

वहीं रोड़ शों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे। वैसे प्रियंका गांधी का रोड शो 55 मिनट के लिए प्रस्तावित था, लेकिन दूसरी जनसभा में जाने के कारण बीच रास्ते में रोड शो को छोड़कर वे निकल गई। जौनपुर जंक्शन से प्रियंका गांधी का रोड शो निकाला गया। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए प्रियंका गांधी ने वोट मांगे। सिर्फ 3 किमी तक ही रोड शो निकाला मिनट में 3 किलोमीटर का ही रोड शो निकाला गया। अपने सुरक्षा दस्ते के साथ रोड शो बीच में छोड़कर प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से निकल गईं।

Content Writer

Ramkesh