विधानसभा चुनावों के रुझानों से उत्साहित कांग्रेसी, कहा- जनता को पार्टी की नीतियों पर भरोसा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 01:25 PM (IST)

लखनऊः पांच राज्य- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे और इसको लेकर रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है, जिसके बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनावों के रुझान से पता चलता है कि जनता को पार्टी की नीतियों पर भरोसा है। उन्होंने 2019 के चुनाव में महागठबंधन की संभावना पर कहा कि कांग्रेस को यूपी में किसी से गठबंधन नहीं करना चाहिए, अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

Deepika Rajput