सोनिया-राहुल गांधी से ED ने की पूछताछ, नाराज कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया सत्याग्रह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 04:11 PM (IST)

अमरोहा: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा की गई पूछताछ के बाद राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गिरफ्तारी दे रहे हैं साथ ही केंद्र सरकार पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर के अंबेडकर पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की।

ओमकार सिंह कटारिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने पूरे मामले में मोदी सरकार पर जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया और महंगाई के विरोध में भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कॉंग्रेस पार्टी के लोग सरकार से डरने वाले नही हैं। सरकार को रोजगार देना चाहिए, मंहगाई कम करनी चाहिए। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर कॉंग्रेस वालों को डराना चाहते हैं लेकिन हमारा एक भी कार्यकर्ता इस सरकार से डरने वाला नहीं है। जनता सब जान रही है कि केंद्र और  उत्तर प्रदेश की सरकार क्या कर रही है।

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar