पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का बड़ा धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 05:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाह्न पर जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी उसका लाभ आम जनता को नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दामों में कमी करे। 

यूपी कांग्रेस सचिव रमेश शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अन्तर्गत लाए जाने और शुल्क में की गयी वृद्धि को केंद्र सरकार तुरन्त वापस ले। साथ ही उन्होंने बढ़ती मंहगाई, असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान एवं लगभग चार दर्जन लोगों की हुई दुःखद मृत्यु का समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग की। बता दें कि कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इंटरनेस्नल बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई गिरावट ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बावजूद मोदी सरकार आये दिन पैट्रोल, डीजल, क्रोसीन में इजाफा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों, गरीबों और मजलूमों को परेशान करने का फैसला लिया है। 

Ajay kumar