कांग्रेसियों ने होर्डिंग्स लगा राहुल गांधी को बताया जिगरवाला, कहा- हर वर्ग को अपने साथ जोड़ा

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 09:01 PM (IST)

प्रयागराज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेगी। इसको लेकर कांजर्स कार्यकर्ताओ ने शहर में होर्डिंग्स और बैनर लगाना शुरु कर दिया है। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओ में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। राहुल गांधी यहां बेरोजगार युवाओं से संवाद करेंगे और साथ ही रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है। वह अगले दिन प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी के लिए रवाना होंगे। 



राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
संगम नगरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शहर कांग्रेसियों ने जगह-जगह पोस्टर के सिविल लाइंस के चौराहों पर और बैनर लगाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के स्वागत को लेकर जिसमें राहुल गांधी को जिगरवाला, हिम्मतवाला और दिलवाला बताया गया है।इस पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पोस्टर पर राहुल गांधी की कई तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर में पार्टी के तमाम दूसरे नेताओं की भी तस्वीरें हैं। राहुल गांधी के स्वागत में तमाम अन्य पोस्टर व होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं।


राहुल गांधी ने बड़ा दिल दिखाते हुए हर वर्ग को अपने साथ जोड़ाः हसीब अहमद
कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने कहा राहुल गांधी ने बड़ा दिल दिखाते हुए हर वर्ग को अपने साथ जोड़ा है। इसलिए, वह दिलावला है, राहुल गांधी ने सभी तबके को अपने साथ लेकर चल रहें हैं, जो बेहद हिम्मत का काम है इसीलिए उन्हें पोस्टर में हिम्मतवाला दिखाया गया है। साथ ही पोस्टर में राहुल गांधी को जिगरवाला भी संबोधित किया गया है। क्योंकि इकलौते राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देश के सभी तबके के लोगों की बात सदन में मजबूत से रखते हैं।

Content Writer

Ajay kumar