महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 05:04 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच प्रियंका गांधी और सुरक्षा के बीच काफी नोकझोंक हुई। जिसके चलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष को ईडी और सीबीआई से डरा रही है जब कि पार्टी इसका जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेसियों को ने कहा कि पुलिस सत्ता के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठियां चला रही है। इसके बावजूद भी हम सरकार के सामने झुकने वाले नहीं जनता की आवाज को संसद से सड़क पर उठाते हरेंगे।


PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर रही है। जिसे लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को राजभवन की ओर जाने से रोक दिया। लखनऊ में पुलिस ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगा दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर तिरंगा लहराते हुए सुबह पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए और करीब 11:30 बजे जब उन्होंने राजभवन की तरफ कूच करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया।


PunjabKesari

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में पार्टी के कई नेताओं को विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा रोका गया। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी के लोग भाजपा सरकार की गलत चीजों के खिलाफ विरोध जारी रखेंगे। लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के तहत रोका गया। यह निषेधाज्ञा मोहर्रम और अन्य त्योहारों के मद्देनजर लागू की गई है।

 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static