जारी है अपराधियों का तांडव, असलहों से लैस डकैतों ने राजधानी में बोला फिर धावा

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 01:09 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में डकैतों का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिनों भी डकैतों ने लखनऊ को अपना निशाना बना कर कई घरों में लूटपाट कर उत्पात मचाया था। लेकिन बावजूद इसके भी यूपी पुलिस सर्तक नहीं है। इसी कड़ी में बीती रात रविवार को भी असलहों से लैस डकैतों ने एक घर को निशााना बनाया। वहीं पुलिस हर बार की तरह लेटलतीफी से पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर का है, जहां देर रात करीब 11 बजे के करीब एक घर की छत पर 4 से 5 डकैत घुस गए। जहां उन्होंने छत का दरवाज़ा तोड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया। 

घर वालों ने डकैतों का डटकर मुकाबला किया
वहीं जैसे ही घर में मौजूद लोगों ने आवाज सुनी तो बाहर अा गए। घर वालों ने छत पर मौजूद डकैतों का विरोध करने के लिए पत्थर फेंके। उधर, बदमाशों ने भी फायरिंग शुरू कर दी, काफी देर तक परिवार डकैतों से लड़ता रहा अाखिरकार डकैतों को भागना पड़ा। 

सूचना देने के बाद 30 मिनट देरी से पहुंची पुलिस 
वहीं इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूपी पुलिस किस कदर सतर्क है। गांव वालों की मानें तो पुलिस इस घटना की सूचना देने के बाद 30 मिनट देरी से पहुंची। तब तक बदमाश उत्पात मचाते हुए मौके से फरार हो चुके थे। वहीं देखने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कोई भी आला अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।

खैर योगी सरकार भले ही लाख दावे करे कि कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि इसका अंदाजा ऐसी घटनाओं से लगाया जा सकता है। जिस तरह आधा दर्जन बदमाशों ने गांव में घुसकर असलहों से लैस काफी देर तक तांडव किया और लूटपाट में असफल होने पर गोलियां चलाई।