साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट, कहा-जिस राष्ट्र में 4 धाम 12 ज्योर्तिलिंग...हों, हिंदुओं को मजार जाना पड़ता है क्यों?

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 08:01 PM (IST)

उन्नावः अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महराज ने एक बार फिर विवादित पोस्ट किया है। साक्षी महराज ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा- जिस राष्ट्र में 4 धाम 12 ज्योर्तिलिंग 52 शक्तिपीठ 7 पुरी 108 सिद्धिपीठ अनेकों दिव्य मंदिर है, फिर भी हिंदुओ को मजार जाना पड़ता है क्यो.? 

साक्षी महराज कानपूर हिंसा से पहले और हिंसा के बाद से कई विवादित फेसबुक पोस्ट कर चुके हैं। साक्षी महराज ने आज फिर अपनी फेसबुक वॉल से एक पोस्ट किया है जिसमे साक्षी महराज ने हिन्दुओं को मजारों पर ना जाने का इशारा किया है। साक्षी के पोस्ट के बाद से कॉमेंट्स की कतार लगी हुई है।

शिवेन्द्र सिंह नाम के एक यूजर ने जवाब दिया-माननीय सांसद जी हिंदू इसलिए मजार पर जाता है क्योंकि शायद उसे हिंदू देवी देवता के मंदिरों पर पूर्ण विश्वास नहीं है इसलिए माननीय सांसद जी धर्म का प्रचार होना चाहिए और हिंदुओं को यह विश्वास दिलाना चाहिए की हिंदू देवी देवता से बढ़कर और कुछ नहीं है वही हमारे पालन हार हैं।

धर्मपाल सिंह माले का कहना है कि-सर्व धर्म समभाव हमारे भारत की पहचान है !! यूं हीं नहीं विश्व गुरु कहलाएगा भारत !!!!

विपिन शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा-वो मंदिर भी जाता है, वो मस्जिद भी जाता है।।परेशान आदमी का कोई मजहब नहीं होता।।

Samshad Malik नाम के यूजर ने सवाल किया- जिस देश के प्रधानमंत्री मोदी जी हो एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी हो और साक्षी महाराज जैसे सांसद हो। उस देश के हिन्दुओं को सऊदी, कुवैत, दुबई, कतर जैसे देश रोटी कमाने जाने पड़ता है क्यूं,,,,इसका जवाब है आपके पास महाराज जी,,,,

इसी तरह के सैंकड़ों कमेंट्स साक्षी महाराज के पोस्ट पर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी साक्षी महाराज विवादित पोस्ट कर चुके हैं।

 

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar