''जो ना बोले जय श्रीराम, उसको भेजो कब्रिस्तान'' गाने पर मचा बवाल, गायक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 02:40 PM (IST)

लखनऊः गायक वरुण उपाध्याय उर्फ वरुण बहार के विवादित गाने 'जो ना बोले जय राम उसको भेजो कब्रिस्तान' को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसके चलते पुलिस ने डा जनपद से गिरफ्तार वरुण उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। इस गाने को संतोष सिंह यादव ने लिखा है।

बता दें कि वरुण बहार के द्वारा गाया विवादित गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसकों लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके चलते इस गाने के माध्यम से हिंसा भड़काने, मोब लिंचिन के लिए उकसाने का आरोप लगते हुए देश भर में 44 एफआईआर दर्ज हुई है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गायक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस सफाई देते हुए गायक ने कहा कि गीत में कुछ भी उत्तेजक नहीं है और न ही किसी धर्म विशेष का नाम लिया गया है। बहार ने कहा, " मैंने किसी भी धर्म का नाम नहीं लिया। मीडिया जान बुझकर मेरे जान के पीछे पड़ी हुई है। वह सोशल मीडिया के उन कंटेंट को नहीं देख रही जो इस गाने से कहीं ज्यादा भड़काऊ है।




 

Tamanna Bhardwaj