बीजेपी नेता का विवादित बयान, यूपी चुनाव को धर्म युद्ध की दी संज्ञा

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 07:25 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे पर जुबानी हमला जारी है। इसी इसी क्रम में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने चुनावी जनसभा में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं यह धर्म युद्ध है। श्रीवास्तव ने चुनाव पर धार्मिक बयान देते हुए कहा कि "ईश्वर अल्लाह एक नाम नही हो सकता है। ईश्वर अल्लाह दो नाम है, क्योंकि अल्ला हू अकबर बोलोगे तो अल्लाह बड़ा हो गया। क्योंकि बड़ा होता है, तो ईश्वर को मैं छोटा कैसे मानूंगा,फिर कैसे ईश्वर- अल्लाह एको नाम हो गया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ अधर्मी लोग है जो शासन सत्ता के लिए हमारे ईश्वर और सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे है। 



दरअसल, बराबांकी जिले के नगर क्षेत्र के लखपेड़ाबाग कलोनी के कार्तिक विहार में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा की तहजीब अलग है और यमुना की अलग है। इस लिए हिन्दू हमारे साथ है। जिनको मैं कह रहूं वो अकेले पडे है।  उन्हें किसी का साथ नहीं मिलने वाला है। 

Content Writer

Ramkesh