BJP नेता का कांग्रेस पर तीखा वार, सोनिया-राहुल को लेकर दिया ये विवादित बयान

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 11:39 AM (IST)

मुरादाबादः लोकसभा चुनाव में भले ही अभी डेढ़ साल का वक्त हो, लेकिन भाजपा नेताओं ने अभी से कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस अधक्ष्य सोनिया गांधी और उपाधाक्ष्य राहुल गांधी पर विवादित तंज कसा है।

बता दें मुरादाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने मंच से गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तुम्हें मुसलमानों की बड़ी याद आती हैं। कभी अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर चादर चढ़ाने गए हो क्या। तुम्हारी मम्मी का नाम मेनू बेगम था। नाम क्यों बदल लिया।

आगे रमेश ने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि ये केवल भारतीय जनता पार्टी ही है, जो तीन तलाक के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। इसके आलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही ये भी कहा कि दलितों और पिछड़ों को सबसे ज्यादा फायदा मोदी सरकार में ही मिल रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ ही राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। इन दोनों ने भी बच्चों को सम्मानित किया। भूपेन्द्र सिंह ने भी योगी सरकार की अब तक की उपलब्धियों का मंच से जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो-जो वादे किये थे, वे अब धीरे धीरे पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा अपने आस-पास साफ़-सफाई का संकल्प भी लिया।