SP के पूर्व मंत्री का विवादित बयान, कहा- हिजड़े हैं बीजेपी के सांसद-विधायक

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 01:20 PM (IST)

गोंडाः समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने बीजेपी सांसद-विधायकों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने भरे मंच से भाजपा नेताओं को अपशब्द बोलते हुए हिजडा़ कह डाला।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी एमपी और एमएलए हिजड़ा हो गए हैं। भाजपा के लोग वसूली कर रहे हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व कीर्तिवर्धन सिंह पर निशाना  साधते हुए कहा कि भाजपा से नाराज दोनों सांसद सपा और बसपा में टिकट के लिए लाइन लगाए हुए हैं। पूर्व सपा मंत्री इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पूरे जिले को पुलिस लूट रही है। तहसीलदार, लेखपाल एसपी डीएम सारे ऑफिस में लूटने का काम कर रहे हैं।

बता दें कि ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने ये सब बातें कही। 
 

Tamanna Bhardwaj