महंत राजू दास का विवादित बयान, कहा- स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 10:40 AM (IST)

प्रयागराज: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद की शादी इन दिनों चर्चा में है। कई मुस्लिम धर्म गुरु उनकी शादी को अवैध करार दे रहे हैं। वहीं कई हिन्दूवादी नेता भी स्वरा की शादी का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद की शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो उन्हें यह शादी मुबारक हो।

महंत राजू दास ने कहा कि स्वरा भास्कर ने उस कौम में शादी की है, जो अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं। उसके बाद महिलाओं को तलाक, तलाक, तलाक कहकर कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है। महंत राजू दास ने स्वरा भास्कर को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राखी सावंत का उदाहरण सबके सामने है। इसलिए स्वरा भास्कर को भी हलाला के लिए अब तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह गैंग की सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट कर कहती हैं कि भाई किसी अच्छी लड़की से शादी कर लो। दस दिन बाद उसी लड़के से शादी कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्वरा भास्कर एक नारी शक्ति हैं और सशक्त महिला हैं तो उन्हें उस कौम में शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। हालांकि, महंत राजू दास ने कहा कि स्वरा भास्कर की शादी का स्वागत है, क्योंकि सनातन से एक बोझ कम हो गया। महंत राजू दास ने कहा कि मैं किसी महिला का या किसी धर्म का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन हिंदू धर्म में सती प्रथा की कुरीति थी जो आज समाप्त हो गई है। उसी तरह से इस्लाम में भी हलाला जैसी कुरीति भी समाप्त होनी चाहिए, क्योंकि हलाला की पीड़ा उस महिला से पूछिए जिसे भाई, पिता और गुरु के साथ बिस्तर गर्म करना पड़ता है। महंत राजू दास ने कहा कि ऐसी संस्कृति भाड़ में चली जानी चाहिए। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj