DJ पर डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव... 20 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 12:22 PM (IST)

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में होली के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हुआ, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, पुलिस ने वीडियो के आधार पर 20 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मदनपुर दो पक्षों में  डीजे पर डांस को लेकर झगड़ा हो गया। गांव के पीड़ित घायल लोगों ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक नंगा होकर डीजे पर नाच रहा था। जब उससे मना किया तो वह लड़ने लगा और जमकर मार पिटाई और पथराव झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दबंगों ने जमकर पथराव कर दिया पथराव के दौरान डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पत्थर बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया सभी घायलों अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। और पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है खुर्जा पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

इस मामले में सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर 20 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गांव में शांति का माहौल है घायलों को अस्पताल भेजा गया है इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static