योगी सरकार और संघ पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक, 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर किया विचार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 11:48 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के बीच मंगलवार समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।   

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समन्वय समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभिन्न नीतियों तथा राज्य सरकार उन्हें कैसे लागू करे, इस बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ।  

उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, संगठन महासचिव सुनील बंसल तथा पार्टी की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के प्रमुखों तथा सचिवों ने संघ पदाधिकारियों से बातचीत की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।   

बताया जा रहा है कि कई ऐसे मंत्री हैं जिनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है एवं कई मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है। हालांकि बैठक से निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की मीडिया को बताने से बचते नजर आए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने परिवार की बैठक बताया। 

Ruby