कनिका की पार्टी में शामिल हुए थे 'मंत्री जी', अब कोरोना के लपेटे में 3 MLA, DM सहित 50 पत्रकार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 06:56 PM (IST)

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधायकों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना वायरस के साए में आ गए हैं। दरअसल, कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में थे। उन्होंने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए थे।

लंदन से लखनऊ पहुंची कनिका कपूर एक हाई प्रोफाइल फैमिली पार्टी में शामिल हुई थीं। इस फैमिली पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, वसुंधरा के बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा की फैमिली, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी, रिटायर्ड जज समेत कई नामी राजनेता, ब्यूरोक्रेट भी शामिल हुए थे।

कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद फैमिली पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पार्टी पूर्व बसपा नेता अकबर अली डंपी के बंग्ले पर आयोजित की गई थी। 

ये हस्तियां हुईं थीं पार्टी में शामिल
1. राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया।
2. वसुंधरा राजे के बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह। 
3. पूर्व बसपा सांसद अकबर अली डंपी।
4. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद। 
5. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी। 
6. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा फैमिली के साथ हुए शामिल।
7. रिटायर्ड जज। 
8. कई अधिकारी भी हुए शामिल।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static