कोरोनाः गिलोय वितरण के लिए BHU ने जिला प्रशासन से मांगा सहयोग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 09:03 PM (IST)

चंदौलीः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव के लिए सरकार से लेकर डॉक्टर्स तक सैनिटाइजर, मास्क, सोशल डिस्टेंस के साथ ही अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। इसमें गिलोय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग ने जिले में गिलोय पौधों के वितरण की योजना बनाई तथा इसके लिए जिलाधिकारी से मदद मांगी है।

संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने पत्र के माध्यम से DM से वितरण के लिए सहयोग की मांग की है। कहा कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए गिलोय की अहम भूमिका है। इसका काढ़ा पीने से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गिलोय मिशन के जिला समन्वयक यशवंत सिंह यादव ने बताया मुख्य विकास अधिकारी से पौधों को लेकर आश्वासन मिला है। बताया जो किसान गिलोय की खेती करेगा उसकी आय निश्चित तौर पर बढ़ेगी। गिलोय की खेती के लिए बहुत अधिक भूमि की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयुर्वेद विभाग जनपद के प्रत्येक ब्लाक में मुफ्त पौधा बांटेगा।

Author

Moulshree Tripathi