आगरा में फिर फूटा कोरोना बम,17 नये पॉजिटिव केस आए सामने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 06:00 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में हर दिन  पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वुधवार को आई रिपोर्ट में 17 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1070 हो गयी है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने इसकी पुष्टि की।

CMO ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्ष की एक बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। 12 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 881 हो गयी है। इस समय 126 लोग इससे संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Edited By

Ramkesh