नोएडा में फूटा कोरोना बम, आज 59 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 06:48 PM (IST)
नोएडाः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उत्तर प्रदेश में तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जहां एकसाथ 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि नोएडा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आज 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1097 पर पहुंच गया है। इनमें से 576 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 507 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कोरोना की चपेट में आकर जिले में अब तक कुल 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।