कोरोना महामारी: यूपी में संक्रमितों की संख्या हुई 332, ये 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 12:46 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 15 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसमें से 13 मरीज आगरा के हैं। आगरा के सभी मरीज स्हृरूष्ट अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के साथ आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 हो गई है जो यूपी के किसी शहर में सबसे ज्यादा है। आज के मरीजों को मिलाकर उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 332 पहुंच गई है। प्रदेश में नोएडा, आगरा के अलावा इन 8 जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है जो सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है-

1.आगरा: ताजनगरी आगरा प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। मंगलवार यानि आज भी जिले से 13 नए मरीज सामने आए। 

2.नोएडा: कोरोना का गढ़ बन चुके नोएडा में कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन यहां से कोई केस न सामने आए। नित नए केस आने से परेशान सरकार ने लॉकडाउन के अलावा यहां धारा 144 भी लगाया है। बीते दिनों नोएडा के डीएम को कोरोना की वजह से अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी है। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 58 पहुंच गई है। 

3. लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी संक्रमितों की टॉप लिस्ट में शामिल है। शुरुआती दिनों में कुछ केस के बाद एक हफ्ते तक यहां से केस सामने नहीं आए थे जिसकी वजह से सरकार ने राहत की सांस ली थी। लेकिन निजामुद्दीन मरकज में शामिल जमातियों के आने के बाद यहां एक साथ कई केस सामने आ गए। अब राजधानी में कुल 23 पॉजिटिव हैं जिनका केजीएमयू में इलाज चल रहा है। 

4: मेरठ: जिले में बीते दिनों एक-दो ही मरीज सामने आए थे। लेकिन जमातियों की वजह से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। 

5. सहारनपुर: यहां भी जमातियों की वजह से कोरोना विस्फोट हुआ है। एकएक सामने आए कई केसों से पॉजिटिवों की संख्या 17 हो गई है। 

5. गाजियाबाद: सबसे ज्यादा प्रभाविज जिलों की सूची में गाजियाबाद भी है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। 

6. कानपुर-जिले में संक्रमित मरीज बढ़कर 8 हो गए हैं। 

7.शामली: इस जिले में भी एकएक मरीजों की संख्या बढऩे से सरकार चिंतित है। अबतक कुल 17 केस सामने आए हैं जबकि कई लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। 

8. सीतापुर: कानपुर के बाद सीतापुर में संक्रमितों की संख्या 8 पहुंच गई है। कई लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 


अब तक 5595 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 170 की आना बाकी
यूपी में अभी तक 6073 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं और इसमें से 5595 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही 170 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

20341 संदिग्ध मरीज हुए चिन्हित
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने सोमवार को 20341 ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो चीन या फिर किसी दूसरे देश की यात्रा करके यूपी वापस लौटे हैं। फिलहाल  इन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। यूपी में अब तक 62863 ऐसे लोग चिन्हित किए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static