कोरोना का कहर: प्रयागराज के 6 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 11:59 AM (IST)

प्रयागराज: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लागू किए गिए देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बजाए बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिले में मंगलवार को 6 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने यहां यह जानकारी दी।

बता दें कि तीन शिफ्टों में आई जांच रिपोर्ट के बाद 6 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया गया है। इन छह मरीजों में सोरांव निवासी 11 साल का बालक भी संक्रमित पाया गया है। बालक को उसकी मां से संक्रमण हुआ है जो पहले से अस्पताल में भर्ती है। इसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जनपद के सोरांव निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति 16 मई को मुंबई से आया था। सैदाबाद निवासी 34 वर्षीय युवक 12 मई को मुंबई से लौटा था। धूमनगंज निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से लौटा था। इन तीनों को कोटवा एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, सुबह में जनपद के 40 और शाम को 17 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। वहीं रात की शिफ्ट में आई जांच रिपोर्ट में सैदाबाद का एक 55 वर्षीय शख्स भी पॉजिटिव पाया गया। यह शख्स एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था और चार दिन से कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static