नोएडा में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, आज 8 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 09:28 PM (IST)
नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ऐसे में प्रदेश के रेड जोन में शामिल गौतमबुद्धनगर यानि नोएडा में भी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आज 8 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि जनपद में आज 107 लोगों की रिपोर्ट आई इनमें से 8 पॉजिटिव व 99 नेगेटिव निकले। वहीं 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 255 हो गई है। वहीं 191 मरीज अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 59 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। जिले में अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।