UP में नहीं थम रहा कोरोना, संक्रमण के 3,665 नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 06:20 PM (IST)

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शनिवार को कोरोना वायरस (Covid19) संक्रमण के 3,665 नए मामले सामने आए जबकि 4,860 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

अपर मुख्‍य सचिव (Additional Chief Secretary) (चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की जांच बढ़ा दी गई है। प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक कुल 1,53,533 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,05,79,701 नमूनों की जांच की गई है।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 47,823 मरीजों का उपचार चल रहा है। घर पर पृथक-वास में 22,329 लोग हैं। प्रदेश में ठीक होने के बाद अब तक 3,56,826 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। ठीक होने की दर 86.89 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक 2,22,297 संक्रमित मरीजों ने घर पर पृथक-वास का विकल्प चुना है। इनमें 1,99,968 लोग पृथक-वास की अवधि पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में 3,604 लोग उपचार करा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static