फतेहपुर में जारी कोरोना का कहर, आज 6 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 09:30 PM (IST)

फतेहपुरः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को इसने अपनी जद में ले लिया है। दिन-प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। फतेहपुर में आज कुल 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि आज इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 61 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। यहां अब तक 2318 लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी है। जिसमें जिला प्रशासन को 1989 लोगों की रिपोर्ट मिली है। वहीं आज आए कुल 6 कोरोना पॉजिटिव में से शहर क्षेत्र में पहला पॉजिटिव केस मिला है वह युवक केरल से आया था। जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सैनेटाइजेशन की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी संजीव ने यह जानकारी दी है।

Author

Moulshree Tripathi