रायबरेली में जारी कोरोना का कहर, आज 7 पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 01:57 PM (IST)

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। तमाम एहतियात के बावजूद इसका संक्रमण प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को अपनी जद में ले लिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़त दर्ज किया जा रहा है। रायबरेली में आज एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। अलग अलग जगहों में 7 पॉजिटिव मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सोमवार को 7 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह सभी मरीज अलग-अलग जगहों से मिले हैं। इनमें से जगतपुर थाना क्षेत्र से एक, शहर कोतवाली क्षेत्र के अली मिया कालोनी का एक, नसीराबाद थाना क्षेत्र में 4 तथा भीतर गांव से एक संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हो गई है।  जनपद में कुल 20 कंटेंमेंट जोन हैं। सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static