संभल में जारी कोरोना का कहर, आज 5 पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 03:13 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश के सभी जिले इसकी जद में आ गए हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या यहां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऑरेंज जोन संभल में आज 5  नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया है।

कुल संक्रमितों की संख्या हुई 258
बता दें कि ऑरेंज जोन में शामिल संभल में आज 5  नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 258 हो गई है। कोरोना मरीजों में से मीट फैक्ट्री कर्मचारी की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Author

Moulshree Tripathi