अलीगढ़ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में 37 हुई संख्या

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 03:48 PM (IST)

अलीगढ़ः अलीगढ़ के रसलगंज में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। जिसमें एक मरीज की पूर्व में मौत हो चुकी है। जबकि अब तक तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 33 हो गई है। आज मिले पॉजिटिव केस के बाद रसलगंज में 1 किलोमीटर क्षेत्र की परिधि को सील कर नगर निगम की टीम द्वारा सैनिटाइजेशन कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।

मौके पर पहुंचे एसीएम कुलदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके के एक कंपाउंड में करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पता चला है कि महिला के पति एएमयू से रिटायर्ड कर्मी हैं। जिनकी मदद से मेडिकल और स्थानीय केमिस्ट की दुकानों से सर्दी, खांसी व अन्य परेशानियों की दवाएं लेती रहीं। जब अधिक परेशानी हुई तो चैक अप मेडिकल में हो गया। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हरदुआगंज एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने आगे वताया कि इस कंपाउंड में करीब 19 फेमिली रहती हैं। जिनमें 100 लोगों की संख्या है। सभी के टेस्ट कराए जा रहे हैं। इलाके को सील कर सैनिटाइजेशन कार्य कराया जा रहा है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 37 हो गए हैं। जिनमें से एक मृत्यु हो चुकी है। जबकि कल तक तीन पॉजिटिव केस ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 33 केस एक्टिव हैं। सभी को घरों में रहने की अपील लगातार की जा रही है।

Tamanna Bhardwaj