नोएडा में कोरोना का कहर जारी, आज 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 05:42 PM (IST)

नोएडाः खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना मरीजों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है।  नोएडा में आज 12 नए लोगों की रिपार्ट आयी पॉजिटिव आई है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 214
बता दें कि इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 214 हो गई है। इनमें से 118 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं 95 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। इससे 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है।

 

Author

Moulshree Tripathi