कोरोना वायरस: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 55 पर दर्ज किया FIR

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 06:13 PM (IST)

गाजियाबादः कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन का आदेश भले दे दिया हो लेकिन कई जगहों पर लोग इसका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी ऐसा ही मामला सामने आया जहां लॉकडाउन को न मानने पर पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए FIR दर्ज कर की है।

CM ने 16 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन का दिया है आदेश
बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन का आदेश दिया है। जिसके तहत केवल जरूरी सामानों की दुकानें ही खुली रहेंगी इसके साथ ही जरूरी सामानों के लिए ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है। इसके बावजूद लोगों ने इसे गंभीरता से कतई नहीं लिया। लोग घरों के बाहर निकल आए थे इतना ही नहीं दुकानों आदि पर भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई थी। लिहाजा पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोग लॉकडाउन को नहीं मान रहे थे लिहाजा पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। पुलिस ने 55 से ज्यादा FIR दर्ज की है। अकेले साहिबाबाद थाने में ही 3 मामले दर्ज हो चुके हैं। 

Ajay kumar