एक मानसून नहीं झेल सका ''बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, लोकार्पण के एक ही हफ्ते में ही धंस गया विकास का मॉडल

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 07:35 PM (IST)

जालौन: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है उसके बाजूज भी भ्रष्ट अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे है। दरअसल, जालौन से चित्रकूट जाने वाले फोर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। लेकिन मानसून की पहली ही बारिश में एक्सप्रेस वे की सड़क धंस गई। जबकि योगी सरकार विकास के मॉडल का दावा कर रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो फीट हाईवे पर गहरा गड्ढा हो गया है। जिसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी जब आला अधिकारियों को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में  11 किमी पहले टू लेन रोड पर ट्रैफिक फिलहाल रोक दिया गया है। सड़क की मरम्मत की जा रही है। मामले में अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए है। बता दें कि 14 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से 28 महीने में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन PM मोदी ने  16 जुलाई 2022 को किया था।

Content Writer

Ramkesh