‘मेहनत को वोट में तब्दील नहीं कर सके’, यूपी में कांग्रेस को मिली करारी हार पर बोलीं प्रियंका

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 10:41 AM (IST)

लखनऊ/नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है और उसका फैसला सभी को स्वीकार है लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में जो मेहनत की उसे वह वोट में तब्दील नहीं कर सकी।

 

Koo App
लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिये संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी। ~ श्रीमती प्रियंका गांधी
- UP Congress (@INCUttarPradesh) 11 Mar 2022

वाड्रा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुई।'' उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उत्तर प्रदेश की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static