आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह से होगी, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 06:44 PM (IST)

लखनऊ:  प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बाद अब रविवार को मतगणना होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मर्डर: फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव इन में थी फूड ब्लॉगर रितिका, पति ने हाथ बांधकर चौथी मंजिल से फेंका
प्रदेश के ताजनगरी शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, रितिका अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर पिछले तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में रितिका के पति आकाश गौतम और उसके साथ आई दो महिलाओं के अलावा रितिका के फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में ले लिया है।

मायावती का बड़़ा ऐलान- NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी BSP
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की, जो इस पद के लिए पहली जनजातीय नेता और दूसरी महिला होंगी। बसपा प्रमुख मायावती ने यहां कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है।''

मुख्यमंत्री ने बांटे घरौनी प्रमाण पत्र, कहा- दबंग नहीं कर पाएंगे गरीबों की जमीन पर कब्जा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के लगभग 11 लाख परिवारों को स्वामित्व योजना के तहत डिजिटल माध्यम से ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने 10 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से भी घरौनी वितरित की। घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि घरौनी के दस्तावेज तैयार करने के लिए इस साल अगस्त तक प्रदेश के सभी एक लाख दस हजार से अधिक राजस्व गांवों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अक्टूबर 2023 तक हर ग्रामीण परिवार को घरौनी मिल जायेगी।

'फोटो भेजो, नहीं तो मर जाऊंगा', प्रेमी की धमकी से घबराकर प्रेमिका ने पी लिया जहर
यूपी के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपको  वर्षो पुरानी कहाबत याद आ जाएगी कि प्यार में आदमी अंधा होता हैं। दरअसल बरेली के इज्ज्तनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के एक झूठ को सच मानकर आत्महत्या कर ली।
 
गुजरात दंगों में PM मोदी को क्लीन चिट...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जकिया जाफरी की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शीर्ष अदालत से मिली क्लीन चिट सत्य के सकुशल एवं विजयी होने का उद्घोष है।

 प्रेम जाल में फंसाकर युवती बनाती थी अश्लील वीडियो...
बनारस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मुस्कान नाम की  युवती ऑनलाइन अपने प्रेम जाल में फंसाती फिर उसे  ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो बना लेती थी फिर उस से लाखों रुपए की डिमांड करती थी...

सर्व शिक्षा अभियान की उड़ी धज्जियां! पढ़ने के बजाय स्कूल में झाड़ू लगा रहे बच्चे, पास खड़े देखते रहीं शिक्षिकाएं
 एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वालो की जमकर धज्जियां उड़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Badaun: घरेलू कलह के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया

 पुलिस को बड़ी सफलता, सहारनपुर में 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध शाखा और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 395 ग्राम स्मैक बरामद की है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी

Content Writer

Imran