UP Nikay Chunav Results: नगर निगम की 17 सीटों पर बीजेपी ने जीत की दर्ज- सपा, बसपा का नहीं खुला खाता

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 06:52 PM (IST)

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को पार्टी को मेयर की किसी सीट पर जीत नहीं मिली है।  उत्तर प्रदेश में मेयर की 17 सीटें, नगर पालिका अध्यक्ष की 544 सीट जबिक नगर पंचायत की 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। 

नगर निगम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, जहां महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का निर्वाचन लगभग तय है, वहीं 100 सीटों वाले सदन में भाजपा के 52 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी हर्षदेव पांडेय के मुताबिक, महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने अब तक कुल 2,05,801 मत प्राप्त किए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिदंद्वी सपा के अजय कुमार श्रीवास्तव ने 93,542 मत प्राप्त किए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रयागराज नगर निगम के विजयी पार्षद प्रत्याशियों की सूची के मुताबिक 52 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जबकि 17 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती हैं। वहीं 16 सीटों पर सपा, 4 सीटों पर कांग्रेस, 2 सीटों पर बसपा, 2 सीटों पर एआईएमआईएम और एक सीट पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस तरह से प्रयागराज नगर निगम के सदन में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ काम कर सकेगी। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर में एक जनसभा में लोगों से नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की थी। 

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- पीएम मोदी के विजन पर जनता ने लगाई मुहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में 17 महापौर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, इसके बाद सीएम योगी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि ये समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं अनुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों की जीत है। उन्होंने कहा कि ये 2017 से बड़ी जीत भाजपा ने दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के विजन पर मुहर लगा दी है।  

पार्टी मेयर  नगर पालिका अध्यक्ष  नगर पंचायत अध्यक्ष 
BJP  17 जीते  88 जीती  189 जीती 
SP 0 35 जीती  79 जीती 
BSP 0 17 जीती  44 जीती 
कांग्रेस 0 05 जीती  10 जीती 
अन्य  0 54 जीती  222 जीती 
कुल सीटें 17 199  544


- गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबद जिले में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ने निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर सुनीता दयाल भाजपा की प्रत्याशी रही हैं। उन्होंने गाजियाबद की मेयर सीट से 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। अब तब भाजपा ने चार निगमों में जीत दर्ज कर चुकी है। सपा, बसपा का खाता भी निगम चुनाव में नहीं खुला है। 


- आजम के गढ़ में चला योगी का जादू, स्वार सीट पर पर भाजपा ने जीत की दर्ज

 

* झांसी की मेयर सीट पर जीती BJP 

झांसी नगर निगम के वाडों के घोषित परिणाम

वार्ड 1- भाजपा के महेंद्र ग्वाला जीते।

वार्ड 2. बसपा की शबनम जीतीं।

वार्ड 3- भट्टगांव अमित राय जीते

वार्ड 4- खुशीपुरा से रीना कप्तान राय निर्दलीय

वार्ड 6- बसपा की अलका श्रीवास जीतीं

वार्ड 7 - भाजपा की राजकुमारी जीती

वार्ड 8- भाजपा के प्रवीण लखेरा जीते

वार्ड 9- भाजपा की राखी सिंह जीतीं

वार्ड 10- भाजपा की रश्मि अहिरवार जीत

वार्ड 11- भाजपा के प्रदीप खटीक जीते

वार्ड 12 स्कुलपुरा आशीष चौकसे जीते।

वार्ड 14- अतुल राय निर्दलीय जीते वार्ड 29- भाजपा के भरत सेन जीते
वार्ड  29-  भाजपा के भरत सेन ने जीत दर्ज की है। 

* यूपी निकाय चुनाव के रुझान आने हुए शुरू
- UP निकाय चुनाव 2023: 16 सीटों पर बीजेपी आगे, 1 पर बसपा को बढ़त

PunjabKesari

- कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष? शुरुआती रुझान में फिर उलटफेर

PunjabKesari

- यूपी निकाय चुनाव में बाजी किसके हाथ?

PunjabKesari


कानपुर में बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पाण्डे ने बनाई बढ़त, कांंग्रेस प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर 
PunjabKesari
 सपा के गढ़ में बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, मैनपुरी में बीजेपी प्रत्याशी ने बनाई बढ़त। 

निकाय चुनाव का पहला नतीजा आया सामने, अगरा के वार्ड-1 से बीएसपी प्रत्याशी ने जीत की दर्ज 

रुझानों में 17 सीटों पर बीजेपी आगे, सपा बसपा को छोड़ा पीछे 

प्रयागराज में पोस्टल बैलेट के दूसरे राउंड में BJP आगे, प्रत्याशी गणेश केसरवानी 63 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

17 निगमों के रुझान आए  सामने आ गए है।  15 निगमों में बीजेपी आगे जबकि एक- एक सीट पर सपा, बसपा आगे चल रही हैं। 

बहराइच में बीजेपी आगे चल रही है 

सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है 

 पहले रुझान में गोरखपुर की मेयर सीट पर बीजेपी आगे

कानपुर में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने परमट मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा जीत मोदी और योगी की होगी।

PunjabKesari

निकाय चुनाव की शुरुआती रुझान में वाराणसी की मेयर सीट पर भाजपा आगे            

 


दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट आना हो सकता शुरू 
मतगणना कर्मियों को मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है। बिना पास के मतगणना केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य उपकरण लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। माना जा रहा है कि सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होने के करीब 4 घंटे बाद यानी लगभग दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट आना शुरू हो सकता है।
PunjabKesari
पहले 17 नगर निगम में मेयर पद के आएंगे नतीजे 
पहले नगर निगम में ईवीएम के जरिए हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों के गिनती की प्रक्रिया बैलेट वोट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक सभी 17 नगर निगम में मेयर पद पर रिजल्ट जारी हो जाएंगे। नगर निगम में वार्डों की संख्या के आधार पर उसे कई भाग में बांटा गया है। इन चरणों के आधार पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। यूपी में 199 नगरपालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराया गया है।
PunjabKesari
पहले चरण में 37 जिलों में हुआ मतदान
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर।

PunjabKesari

दूसरे चरण में 38 जिलों में हुआ मतदान 
प्रदेश के 38 जनपदों मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही में मतदान होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static