देश का माहौल ‘खराब': प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि देश का माहौल ‘खराब' हो गया है।

वाड्रा ने कहा, ‘‘ देश का वातावरण खराब है। पुलिस विश्वविद्यालय में घुस कर (छात्रों को) पीट रही है। सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे।'' कांग्रेस नेता का यह बयान देश के अलग-अलग हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है।
 

Tamanna Bhardwaj