देश किसी सरियत या शरारती तत्वों से नहीं संविधान से चलेगाः राजेश सिंघल

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 03:17 PM (IST)

संभलः भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा दिये गए विवादित बयान पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि ये देश किसी सरियत या शरारती तत्वों के अनुसार नहीं संविधान के अनुसार चलेगा।

दरअसल दो दिन पूर्व संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने राम मंदिर भूमि पूजन पर विवादित बयान देते कहा था कि उस जमीन पर सालों से बाबरी मस्जिद थी, है और हमेशा रहेगी, डॉ बर्क ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भी सवालिया निशान लगते हुए कहा था, की भाजपा ने राजनीतिक दबाव के चलते कोर्ट से फैसला अपने पक्ष में करा लिया था, जिससे मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हुई है।

 उनकी इस तरह की विवादित बयानबाजी के बाद गरमाई सियासत में अब भाजपा भी कूद गई है। संभल से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हुए, डॉ बर्क के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग प्रदेश सरकार से की है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static