आजमगढ़: शादी कर राजस्थान पहुंचे दंपत्ति में मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 12:27 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का एक परिवार राजस्थान में रहता है। परिवार ने अपने लड़की की शादी राजस्थान में ही तय की। 21 मार्च को 4 लोगों के साथ दूल्हा यहां पहुंचा और 23 अप्रैल को शादी हुई। लेकिन जब नव दंपत्ति अपने घर राजस्थान पहुंचे तो उन्हें गृह प्रवेश के बजाय क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। जहां जांच के बाद दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

फेसबुक के माध्यम से दोनों में हुई दोस्ती
बता दें कि राजस्थान के युवक को आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। फिर दोनों ने शादी का निणर्य लिया। जिसके बाद राजस्थान का युवक लॉकडाउन के पहले युवती के गांव पहुंचा। जहां लॉकडाउन में ही 23 मार्च को उन्होंने शादी की। लेकिन लॉकडाउन होने से वे राजस्थान नहीं जा सके। उन्हें उम्मीद थी कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खुल जायेगा लेकिन जब नहीं खुला तो वे राजस्थान चले गये।

छत्तरपुर गांव की दलित बस्ती को किया गया सील
दंपत्ति के घर पहुंचने पर उन्हें घर की दलहिज में प्रवेश करने से पहले ही क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। वहां दंपत्ति की जांच हुई तो दोनों कोरोना पाजिटिव पाये गये। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजस्थान प्रशासन ने आजमगढ़ प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद छत्तरपुर गांव की दलित बस्ती को सील कर दिया गया। वही डॉक्टर राजेश सरोज ने बताया कि परिवार के तीन सदस्यों को जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। साथ ही पूरी बस्ती में सेनेटाइज किया जा रहा है।

Edited By

Umakant yadav