हाथरस में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 10:08 AM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस को मौके से एक पत्र मिला है। वहीं लड़का और लड़की दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते जिले में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला गौसगंज का 20 साल का युवक और एक युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की मां ने 26 जून को उसे गायब होने की रिपोर्ट युवक के नामजद कोतवाली सिकंदराराऊ में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया था।

वहीं गुरुवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर इस पहलू पर जांच शुरु कर दी है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है।


 

Deepika Rajput