Covid-19: मास्क नहीं पहनने पर देवरिया के अमरजीत यादव को लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 04:33 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में आए दिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। संक्रमण की चपेट में आए लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद लोग काफी बेपरवाह दिख रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ रहा है। इसी बीच देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां मास्क न लगाने पर पुलिस ने अमरजीत यादव का 10 हजार रुपए का चालान काटा है। ये यूपी के पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें मास्क न लगाने पर दस हजार का जुर्माना ठोंका गया है।

PunjabKesari
बता दें कि देवरिया पुलिस ने 18 अप्रैल को मास्क न लगाने पर अमरजीत यादव का 1 हजार का चालान काटा था और मास्क लगाने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद 19 अप्रैल को फिर से मास्क न लगाने पर पुलिस ने 10 हजार का जुर्माना लगाया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पहली बार मास्क के बिना पर पकड़े जाने पर 1000 तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर इसका दस गुना यानि की 10 हजार का जुर्मुना लगाया जाएगा। जिसका पुलिस प्रशासन कड़ाई से पालन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static