बड़ी लापरवाही: मुजफ्फरनगर में सरकारी शिक्षक की मौत से अनजान रहे अधिकारी, दो हफ्ते बाद लगा दी कोविड ड्यूटी

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 08:20 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कलेक्टर के दफ्तर में बनाए गए कोविड नियंत्रण कक्ष में उस सरकारी स्कूल के शिक्षक की ड्यूटी लगा दी गई, जिनकी दो हफ्ते पहले कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि अधिकारियों को शिक्षक की मौत के बारे में जानकारी नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब जिला अधिकारियों द्वारा जारी ड्यूटी चार्ट में नंद किशोर यादव का नाम था। खानजहांपुर गांव निवासी किशोर की ड्यूटी 10 से 24 जून के बीच नियंत्रण कक्ष में लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किशोर की मौत की जानकारी नहीं थी, इसलिए चार्ट जारी किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static