प्यार में पागल चाचा ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 09:50 AM (IST)

मैनपुरी: सारा देश बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अबाज को बुलन्द कर रहा है ऐसे में यूपी के मैनपुरीं में रिस्तो को शर्मशार करती एक ऐसी घटना देखने को मिली जहाँ रक्षक ही भक्षक बन गया। दरशल यह घटना एक ऐसी वेवश लड़की की है। जिसका जीना मुश्किल उसीके सगे चाचा ने कर रखा था। आज जब लड़की की माँ अपनी बेटी को उसके चुंगल से दूर अपने मायके लेकर जा रही थी। तो हैवान चाचा से बर्दास्त नही हुया। 

 एक देशी तमंचे से लड़की को गोली मार दी जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। अपने आप को फँसता देख हैवान चाचा ने खुद को भी गोली मार ली है। जिसका इलाज सैफई में किया जा रहा है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच में जुट गई है।

गौरतलब है कि यह पूरी घटना मैनपुरीं के थानां कुर्रा के ग्राम बदनपुर की है। जहाँ सर फिरा चाचा अनिल कुमार अपनी  ही 16 वर्षीय सगी भतीजी से एक तरफा प्रेम कर बैठा।
इतना ही नही चाचा ने कई बार लड़की पर अपने साथ शादी करने का दवाव भी बनाया। वेचारी परेशान लड़की समझ नही पा रही थी, कि आखिर वो करे तो करे क्या?यहाँ  उसके ही सके चाचा अनिल कुमार ने उसका जीना मुहाल कर रखा है। हैवान चाचा की हरकतों से परेशान लड़की की माँ आज लड़की को लेकर अपने मायके जा रही थी। लड़की को अपने से दूर जाते देख हैवान चाचा इस कदर बौखला गया। कि उसने एक देशी तमंचे से लड़की को गोली मार दी। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। अपने आप को फँसता देख हैवान चाचा अनिल ने भी खुद को गोली मार ली।

जिसका सैफई मैडीकल कालेज में इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी जाँच में जुट गए है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों से बात की गई तो पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण लड़की की हत्या हुयी है।
 

Ajay kumar