यूपी में अपराधी बेखौफ: प्रधान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, घटना से नाराज ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 01:04 PM (IST)

औरैया, ( शिवम पाल ): उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक  दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर बेखौफ बदमाशों यूपी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ग्राम प्रधान की धारदार से हथियार से निर्मम हत्या कर दी।  जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके पर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।  वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने मना कर दिया।  बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर जिला के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।


                                                        घटना की जानकारी देते ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहबदिया का बताया जा रहा है जहां पर रिंकू प्रधान पुत्र लालाराम बुधवार की देर रात अपने घर से गांव के बाहर स्थित तालाब के पास किसी काम से गए हुए थे। पहले से घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियारों के उन पर हमला बोल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर सिंह ने मौके पर पहुंचे।


                                                                                     रोते बिलखते परिजन 
वहीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गांव शबादिया जो कि भरसेन रोड पर है । जहां पर शवादिया प्रधान रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम, जो कि अपने साथी के साथ बाइक पर गांव से बहर किसी काम से गए हुए थे। इस दौरान पहले  घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


                                                   घटना पर बयान देते पुलिस अधीक्षक चारू निगम
उन्होंने बताया परिवार मौके पर डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने 4 टीमें लगा दी हैं। शीघ्र ही घटने का खुलासा किया जाएगा। अंधेरी होने के कारण किस हथियार से हत्या की गई अभी कोई पता नहीं चल पा रहा है। सर्च किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का पता चल सकेगा जो भी जानकारी होगी आप लोगों को समय समय पर दे दी जाएगी। 

Content Writer

Ramkesh