यूपी में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 06:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। कानून को धज्जियां उड़ाते हुए दिन दहाड़े वीरेंद्र कुमार सागर नामक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी। मौके से आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके फरार हो गए। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी  स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक विहार का रहने वाला था। वो राजधानी लखनऊ में  प्रॉपर्टी का कारोबार था। पुलिस के मुताबिक बिहार के मोस्ट वांटेड लिस्ट में वीरेंद्र का नाम है। राजधानी लखनऊ में ही 2018 में मृतक को गोली मारी गई थी लेकर वह बच गया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

 

Content Writer

Ramkesh