अपराधियों में कानून का नहीं खौफ: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 02:06 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पाइन, महिला डेस्क की स्थापना भले की कर दी  है। उसके बावजूद भी प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले से सामने आया है जहां पर बेखौफ अपराधियों ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक किशोरी के परिजन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति ने सोमवार को अपने दोस्तों की मदद से किशोरी को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।  लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static